जोन झिलमिला में पांच दिवसीय नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित FLN प्रशिक्षण का आयोजन।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली :- हायर सेकेंडरी स्कूल झिलमिला में 05/01/2026 से 09/01/2026 तक नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित(एफ एल एन) प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि NEP 2020 एवं नवीन शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में कक्षा 1 से 3 तक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु गतिविधि आधारित एवं अनुभवात्मक अधिगम तथा बुनियादी दक्षता लाने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रशिक्षण गतिविधि आधारित रहा। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। श्रवण कुमार प्रधान, शीला विश्वास एवं वर्षा नंद मैडम द्वारा विभिन्न गतिविधियों एवं चर्चा–परिचर्चा के द्वारा हिंदी विषय को 26 सप्ताह एवं गणित विषय को 25 सप्ताह में संपूर्ण पाठ्यक्रम को बाँटकर आकलन के बारे में बताया गया।कक्षा 3 में नई पुस्तकों, आकलन एवं योग शिक्षा के बारे में बताया गया, जिससे विद्यार्थियों में कला शिक्षा एवं सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गुणों का विकास होगा। योग शिक्षा में विभिन्न आसनों एवं शारीरिक शिक्षा की भी चर्चा की गई, जिससे विद्यालयों में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास होगा। प्रशिक्षण प्रभारी श्री विद्याधर साहू एवं व्यवस्था प्रभारी श्री भोलानाथ नायक जी का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में समग्र शिक्षा महासमुंद के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया एवं समय पर उपस्थिति तथा विद्यालय में गतिविधि आधारित शिक्षण को बेहतर करने हेतु निर्देश दिया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!