विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जन चौपाल में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने जिले के आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।आज आयोजित जन चौपाल में धान बिक्री पंजीयन, राशन कार्ड संशोधन, एग्रीस्टैक पंजीयन, लंबित भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना, रकबा संशोधन, अवैध कब्जा सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए।जन चौपाल में ग्राम धनापाली (बसना) निवासी मुरलीधर तथा ग्राम मामाभांचा (बागबाहरा) निवासी यादराम साहू ने बैटरी ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम पासिद निवासी सरोज ध्रुव ने प्राथमिकता राशन कार्ड को अंत्योदय राशन कार्ड में परिवर्तित करने, ग्राम कोसरंगी निवासी डोमन लाल साहू ने किसान सम्मान निधि दिलाने, ग्राम सोहागपुर निवासी सुकलाल दीवान ने शासकीय भूमि का पट्टा दिलाने, ग्राम बिरकोनी निवासी रामशरण साहू ने श्रम कार्ड में संशोधन, ग्राम नंदगांव निवासी अंजना यादव ने राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना का लाभ तथा महासमुंद कुम्हारपारा निवासी जानकी ठाकुर ने एपीएल राशन कार्ड को बीपीएल राशन कार्ड में बदलने हेतु आवेदन दिया।सीईओ नंदनवार ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित