विकास नंद /सर्वव्यापी/
भारत सरकार द्वारा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2025-26 का शुभारंभ 29 जुलाई 2025 को किया गया था। इस पहल के अंतर्गत सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, आवासीय, केन्द्रीय, नवोदय, एकलव्य एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का 60 बिन्दुओं पर आधारित सर्वेक्षण कर रेटिंग प्रदान की गई। SHVR का उद्देश्य विद्यालयों को पानी, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण तथा मिशन लाइफ गतिविधियों जैसी 6 प्रमुख श्रेणियों में स्व-मूल्यांकन एवं सतत सुधार के लिए प्रेरित करना है।इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुन्द में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार द्वारा SHVR 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तर पर चयनित 08 विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा विद्या साहू सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे एवं चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गईं।जिला स्तर पर चयनित विद्यालयों में—ग्रामीण एलीमेंटरी स्तर:केजीबीव्ही सुनसुनिया, विकासखंड बागबाहरापीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला चनाट, विकासखंड बसनाशासकीय मिडिल स्कूल कसेकेरा, विकासखंड बागबाहराग्रामीण सेकेण्डरी स्तर:शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सावित्रीपुर, विकासखंड पिथौराफार्च्यून नेत्रहीन हायर सेकेण्डरी विद्यालय करमापटपर, विकासखंड बागबाहराशासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अमरकोट, विकासखंड सरायपालीशहरी एलीमेंटरी स्तर:पीएमश्री नवीन बागबाहराशहरी सेकेण्डरी स्तर:रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल, महासमुन्दइनमें से केजीबीव्ही सुनसुनिया (बागबाहरा) एवं पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला चनाट (बसना) का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। दोनों विद्यालयों को अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा हेतु राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को नामांकित कर प्रेषित किया गया है।यह उपलब्धि महासमुन्द जिले की विद्यालयीन स्वच्छता, हरित वातावरण एवं व्यवहार परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।