ओड़िशा से अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 420 कट्टा धान और मिनी ट्रक जब्त

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में ओड़िशा से अवैध रूप से लाए गए 420 कट्टा धान एवं एक मिनी ट्रक को जब्त किया गया है।सरायपाली विकासखंड के ग्राम कोलीहादेवरी में आज डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कार्रवाई करते हुए ओड़िशा से कोचियों के माध्यम से अवैध रूप से लाकर डंप किए गए 420 कट्टा धान को मौके पर ही जब्त किया। कार्रवाई के पश्चात डिप्टी कलेक्टर द्वारा ओड़िशा–छत्तीसगढ़ सीमावर्ती जांच नाका सिरपुर का निरीक्षण भी किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।इसी प्रकार बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत देर रात ओड़िशा सीमा के समीप टूहलू चौकी क्षेत्र में अवैध धान परिवहन करते हुए एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया। वाहन में भरे धान को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया तथा जब्त धान को कोमाखान थाना क्षेत्र की मंडी को सुपुर्द किया गया।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!