जिला पंचायत सीईओ नंदनवार का ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति पर दिए सख्त निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद हेमंत नंदनवार द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायतों में चल रहे कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जीरामजी सहित अन्य शासकीय योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।इस अवसर पर सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत अचानकपुर स्थित विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, अध्यापन व्यवस्था तथा मध्यान्ह भोजन की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने शिक्षकों को नियमित एवं प्रभावी अध्यापन सुनिश्चित करने, बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त आगामी सिरपुर महोत्सव की तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया। सीईओ ने आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!