विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत Anti Narcotics Task Force एवं थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 150 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये है, बरामद किया गया।पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो क्रेटा कार (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) तथा तीन टच स्क्रीन मोबाइल फोन (कीमत 15 हजार रुपये) भी जब्त किए हैं। इस प्रकार कुल 95 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।पुलिस के अनुसार, गांजा तस्करी की सूचना पर एंड-टू-एंड तथा फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में अपराध क्रमांक 32/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
तन्मय मिश्रा उर्फ लिपुन, उम्र 29 वर्ष, निवासी सोनपुर, उड़ीसाप्रमोद कल्ता उर्फ सिकन, उम्र 25 वर्ष, निवासी जिला बौद्ध, उड़ीसादीनबंधु मिश्रा, उम्र 39 वर्ष, निवासी जिला सोनपुर, उड़ीसा
पुलिस ने बताया कि पिछले एक माह में जिले में कुल 860 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 30 लाख रुपये है, जब्त किया जा चुका है। इससे स्पष्ट है कि महासमुंद जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।