परीक्षा पे चर्चा 2026: दिल्ली में महासमुंद की सृष्टि साहू करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा 2026” के नौवें संस्करण में महासमुंद जिले की होनहार छात्रा कुमारी सृष्टि साहू छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नयापारा की कक्षा 12वीं (गणित संकाय) की छात्रा सृष्टि का चयन राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए किया गया है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।विद्यालय की शाला नायिका के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुकी सृष्टि साहू एक दिन के लिए प्रतीकात्मक प्राचार्य का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुकी हैं। विद्यालय की प्राचार्य अमी रुफस के मार्गदर्शन में संस्था के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने माई गवर्नमेंट पोर्टल पर पंजीयन किया था, जिसमें सृष्टि ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सृष्टि को बधाई दी। उन्होंने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए दिल्ली यात्रा के लिए हवाई टिकट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा जैसे इंटरएक्टिव मंच विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के साथ प्रत्यक्ष संवाद, सेल्फी का अवसर, विशेष परीक्षा पे चर्चा किट, सहभागिता प्रमाण पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास भ्रमण (संभावित) जैसे अनुभव प्राप्त होंगे, जो विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देंगे।सृष्टि साहू की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक एन.के. सिन्हा, एडीपीओ प्रमोद कुमार कन्नौजे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी जागेश्वर सिन्हा, एपीसी संपा बोस सहित विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, ओमप्रकाश देवांगन, हरीश पाण्डेय, अंशुमाला बारिक (कक्षा शिक्षिका) तथा समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!