धान खरीदी में 7 दिन शेष: अवैध धान खरीदी पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति, धान खरीदी और प्रशासनिक व्यवस्था की हुई समीक्षा।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि खरीदी की प्रक्रिया निरंतर जारी रहे। नोडल अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उठाव में देरी के कारण किसी भी स्थिति में धान खरीदी बंद नहीं होनी चाहिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।कलेक्टर ने बताया कि धान खरीदी के लिए केवल 7 दिन शेष हैं, ऐसे में छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाए। अंतर्राज्यीय सीमा सहित सभी जांच चौकियों पर सतर्क निगरानी रखने, संदिग्ध परिवहन की जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अवैध धान खरीदी-बिक्री में संलिप्त कोचियों पर सतत निगरानी रखने एवं उनके स्टॉक का नियमित भौतिक सत्यापन करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। धान खरीदी से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा गढ़पुलझर, झलप, खल्लारी, सलखण्ड एवं दुर्गापाली में की गई घोषणाओं को समय-सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।कलेक्टर ने आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत सभी फाइलों का मूवमेंट ई-फाइल के माध्यम से करने को अनिवार्य बताया गया, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।उन्होंने गांवों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे समुचित कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पेटी लगाने एवं नियमित सफाई के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने की बात कही।बैठक में पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनचौपाल, समय-सीमा पत्रक एवं राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।समय-सीमा बैठक के पश्चात आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी स्वयं यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। यातायात प्रभारी को नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा यातायात से संबंधित जानकारी भी प्रस्तुत की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!