बिना अनुमति संचालित ब्लड डोनेशन कैंप पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भगत देवरी में बिना सक्षम अनुमति के संचालित किए जा रहे ब्लड डोनेशन कैंप पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्राप्त शिकायत के आधार पर 21 जनवरी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दल में बीएमओ पिथौरा डॉ. तारा अग्रवाल, औषधि निरीक्षक अवधेष भारद्वाज, जिला परियोजना समन्वयक ओम प्रकाश धुरंधर तथा लैब टेक्नीशियन खिलेश्वर चंद्राकर शामिल थे। टीम ने लाडो किराना के पास श्री संदीप अग्रवाल के बाड़े में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का निरीक्षण किया।जांच के दौरान पाया गया कि शिविर का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया था। शिविर स्थल पर शासन के निर्देशानुसार आवश्यक चिकित्सक एवं प्रशिक्षित स्टाफ की अनुपस्थिति पाई गई। इसके साथ ही बिना सक्षम अनुमति के अवैधानिक रूप से ब्लड डोनेशन कैंप संचालित किया जा रहा था।जांच में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 एवं नियम 1945 के साथ-साथ NACO और NBTC के विधिक प्रावधानों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए शिविर को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। मौके से 07 यूनिट रक्त जब्त किया गया, जिसे निर्धारित तापमान में सुरक्षित रूप से संग्रहित नहीं किया गया था।स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी प्रकार का ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करना कानूनन अपराध है। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!