विकास नंद/ सर्वव्यापी/
राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा समारोह में गणतंत्र दिवस की गरिमा के अनुरूप विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।