गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न…मिनी स्टेडियम में संस्कृति, अनुशासन और देशभक्ति का भव्य संगम।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज स्थानीय मिनी स्टेडियम में भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार की मौजूदगी रही।रिहर्सल सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एवं एनएसएस की कुल 10 टुकड़ियों ने अनुशासित परेड कर सलामी दी।फुल ड्रेस रिहर्सल में 6 स्कूलों द्वारा देशभक्ति गीत-संगीत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं 16 स्कूलों के लगभग 1000 बच्चों द्वारा संगीतमय एरोबिक्स व जुंबा पीटी प्रदर्शन किया जाएगा, जो मुख्य समारोह का प्रमुख आकर्षण होगा।इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित नाटिका “कहो नशे को अलविदा” की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में 13 विभागों की जीवंत झांकियां भी निकाली जाएंगी। साथ ही शहीदों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।कलेक्टर ने रिहर्सल के दौरान समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इन विभागों की जीवंत झांकियां रहेंगी शामिलवन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, मत्स्य पालन, आदिवासी विकास विभाग, पशुपालन विभाग, पीएचई, क्रेडा/विद्युत विभाग, कृषि विभाग एवं खाद्य विभाग।इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता, तहसीलदार सहित अन्य जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में सांसद रूपकुमारी चौधरी फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज जिले में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में सांसद रूपकुमारी चौधरी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी।जिला स्तरीय समारोह प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!