मोहभट्टा में 12 से 16 फरवरी तक होगा 5 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर जिले के बिल्हा से लगे ग्राम मोहभट्टा में स्थित श्री स्वयंभू भुनेश्वर महादेव शिव मंदिर प्रांगण में 5 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 12 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा।आयोजन समिति के अनुसार यह महायज्ञ क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, शांति एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ स्थल रहंगी रेलवे फाटक से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम मोहभट्टा में रहेगा, जहाँ प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकालीन पूजन, पाठ एवं यज्ञाहुतियाँ दी जाएंगी।कार्यक्रम विवरण के अनुसार—12 फरवरी (गुरुवार) को पंचांग पूजन, जल यात्रा, मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना होगी।13 फरवरी (शुक्रवार) को प्रातःकालीन वेदी पूजन एवं रुद्राध्याय पाठ के साथ यज्ञाहुति प्रारंभ होगी।14 फरवरी (शनिवार) को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निरंतर आहुतियाँ दी जाएंगी।15 फरवरी (रविवार) महाशिवरात्रि के दिन प्रातः विशेष पूजन तथा सायंकालीन पूर्णाहुति का आयोजन होगा।16 फरवरी (सोमवार) को तर्पण, सहस्त्रधारा, ब्राह्मण भोज, आशीर्वाद एवं विसर्जन के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा।पूजन-पाठ का समय प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।इस महायज्ञ के मुख्य आचार्य पं. चंद्रशेखर महाराज (परसदा, बिलासपुर) होंगे। साथ ही ब्रह्मलीन कैलाश पुरी महाराज (मोहभट्टा वाले) एवं मंदिर के पुजारी तिलक पुरी महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उपाचार्य के रूप में पं. मुकेश शास्त्री (कोरबा) सहभागिता निभाएंगे।आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी मोहभट्टा तथा नगरवासी बिल्हा ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!