विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान की महान परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
कलेक्टर लंगेह ने कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है तथा नागरिकों के रूप में हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बनाए रखें।उन्होंने जिले के विकास में नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयासों से महासमुंद जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कलेक्टर ने इस अवसर पर जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।