बेहतर सेवाओं के लिए नगर सेना एवं अग्निशमन अधिकारी योग्यता को वित्त मंत्री ने किया सम्मानित।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर संभाग अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभाग के अधिकारी योग्यता साहू को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने उन्हें मंच से सम्मान प्रदान कर विभाग की सेवाओं की खुले मंच से प्रशंसा की।मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग आपदा, अग्निकांड एवं आपात परिस्थितियों में जिस तत्परता और साहस के साथ कार्य करता है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अधिकारी योग्यता साहू के नेतृत्व में विभाग द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों को अनुकरणीय बताया।इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभाग के जवानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सम्मान प्राप्त होने पर अधिकारी योग्यता साहू ने इसे पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि भविष्य में भी विभाग जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।समारोह में नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग की कार्यशैली, अनुशासन एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए इसे जिले की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!