सेजेस डी के पी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

पीएम श्री सेजेस डी के पी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। गणतंत्र पर्व के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष गोविंद साहू तथा शाला के वरिष्ठ व्याख्याता केशव कुमार सिंह एवं राकेश कुमार दिग्रसकर (जो इसी सत्र में सेवा निवृत्त होने वाले हैं) द्वारा शाला की परंपरा के अनुसार किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं राज्य गीत का गायन हुआ। ध्वज सलामी और नारों की गूंज के साथ राष्ट्रध्वज का सम्मान किया गया। इसके उपरांत अतिथि देवो भवः की परंपरा का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम के अतिथियों—शाला विकास समिति अध्यक्ष गोविंद साहू, सदस्य विनोद गुप्ता, टीका साहू, कमल अजमानी, लोकेंद्र श्रीवास एवं प्राचार्य का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसी क्रम में मुख्य अतिथि गोविंद साहू द्वारा बच्चों को प्रेरक उद्बोधन दिया गया तथा गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को प्राचार्य सीमा त्रिखा दत्त, केशव कुमार सिंह क्षत्रिय, राकेश कुमार दिग्रसकर, शिवशंकर नामदेव एवं अनिल गुप्ता ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत शाला परिसर स्थित विशाल प्रांगण में नगर के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा शानदार मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तुतियां रंगारंग एवं आकर्षक रहीं। प्रतिवर्षानुसार निर्णायकों की टीम द्वारा मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया गया।मार्च पास्ट प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी स्तर पर द्वितीय स्थान पीएम श्री सेजेस डी के पी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को तथा प्रथम स्थान सेजेस डी के पी एनसीसी को प्राप्त हुआ। माध्यमिक स्तर पर तृतीय स्थान डी के पी पूर्व माध्यमिक हिंदी माध्यम के गाइड दल को एवं द्वितीय स्थान डी के पी मिडिल स्कूल हिंदी माध्यम को प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति में पीएम श्री सेजेस डी के पी इंग्लिश मीडियम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।ये सभी पुरस्कार मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त), कार्यक्रम अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा तथा विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से प्रदान किए गए।संस्था की प्राचार्य सीमा त्रिखा दत्त, हिंदी माध्यम प्रभारी केशव कुमार सिंह एवं डी के पी मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक शिवशंकर नामदेव ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं पुरस्कार प्राप्त करने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।कार्यक्रम का मंच संचालन देवेंद्र सिंह ठाकुर एवं अनिल राठौर द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शाला परिवार के समस्त शिक्षक, कार्यालयीन कर्मचारी, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!