रूद्राभिषेक में सम्मिलित हुए जन्मजय नायक, आयोजक परिवार को दी बधाई,व शुभकामनाएँ।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विकास खंड के छुईपाली (पैकिन)निवासी उत्तर कुमार नायक एवं कौशल्या नायक सपत्नीक ने उनके सुपुत्र राकेश नायक के केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सी.आई.एस.एफ)में चयन होने के शुभ उपलक्ष्य में रूद्राभिषेक (रूद्राक्ष पूजा)का पावन आयोजन अपने गृह निवास में भक्तिमय वातावरण में किया गया।इस मंगल बेला पर वंदेमातरम् सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष जन्मजय नायक भी सम्मिलित होकर भगवान शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजक परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।इस अवसर पर नायक ने कहा रूद्राभिषेक पूजन भगवान शिव को प्रसन्न करने,सभी कष्टों और पापों से मुक्ति पाने,स्वास्थ्य लाभ,सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए एक शक्तिशाली और पवित्र अनुष्ठान है।शिवलिंग पर जल,दूध,घी,शहद,दही,बेलपत्र जैसी विभिन्न वस्तुओं से वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक किया जाता है जिससे नकारात्मकता दूर होती हैऔर सकारात्मक उर्जा का संचार होता है,जिससे जीवन में शांति आती है।इस आयोजन में अनेक शिवभक्त, श्रद्धालुजन सहित ग्रामवासी इष्ट-मित्र,बंधु-बांधव बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।इस अवसर पर आयोजक परिवार की ओर से सात्विक भोजन एवं प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई थी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!