विकास नंद/सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में संगठन की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।इस बैठक में राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया भी सम्मिलित हुईं। उन्होंने संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने पर अपने विचार रखे।बैठक में संगठन की भावी रणनीति को लेकर गहन मंथन किया गया तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर इनके साथ शामिल हुईंइस महत्त्वपूर्ण बैठक में लता उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक कोंडागांव, लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण, छत्तीसगढ़ शासन, सरला कोसरिया प्रदेश प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा विभा अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहीं।बैठक में महिला मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना पर सकारात्मक चर्चा हुई।