विकास नंद/ सर्वव्यापी/

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए आबकारी विभाग के आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बेग को सम्मानित किया गया। अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
वर्ष 2024-25 में अपने कार्यकाल के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बेग द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपने प्रभाव क्षेत्र वृत्त सरायपाली में कुल 336 प्रकरण दर्ज किए गए।
इस दौरान 1705.99 बल्क लीटर से अधिक अवैध शराब, 01 चार पहिया वाहन, 01 मोटर सायकल तथा लगभग 116.305 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाया गया।गणतंत्र दिवस समारोह में उनके इस उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्य को अनुकरणीय बताते हुए विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने वाला बताया।सम्मान प्राप्त होने पर मिर्जा जफर बेग ने कहा कि यह उपलब्धि विभागीय टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और भविष्य में भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।