लोक–संस्कृति, शास्त्रीय सुर और बॉलीवुड की चमक से सजेगा सिरपुर … 🎶1 से 3 फरवरी तक तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव, बाबा हंसराज रघुवंशी और मीत ब्रदर्स होंगे आकर्षण।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल सिरपुर में 1, 2 एवं 3 फरवरी को तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दर्शकों को सांस्कृतिक आनंद से भर देंगी।

पहले दिन लोक–भक्ति का रंग, बाबा हंसराज रघुवंशी की विशेष प्रस्तुतिमहोत्सव का शुभारंभ 1 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से होगा। कार्यक्रम की शुरुआत फुलझरिया कर्मा पार्टी, बिलासपुर द्वारा कर्मा नृत्य से होगी। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच, राजनांदगांव द्वारा लोक कला की प्रस्तुति दी जाएगी।दोपहर 2ः30 बजे से 3ः30 बजे तक उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसके बाद इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा कत्थक, ओडिसी एवं लोक नृत्य, ध्रुपद गायन, सितार वादन, भरथरी तथा विभिन्न शास्त्रीय प्रस्तुतियाँ होंगी।शाम 5 बजे से 7 बजे तक सुनील तिवारी लोक कला मंच, रायपुर का रंग–झांझर कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा।रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध लोक–भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं उनकी बैंड टीम, दिल्ली की विशेष प्रस्तुति होगी।

दूसरे दिन इंडियन आइडल फेम कलाकारों की धमाकेदार शाम2 फरवरी को शाम 4 बजे से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ द्वारा क्लासिकल वोकल, इंस्ट्रूमेंटल, तबला वादन एवं सुगम संगीत की प्रस्तुतियाँ होंगी।इसके बाद सूफी स्पिरिचुअल म्यूजिक, कबीर संगीत संध्या, थेरीगाथा नाट्य एवं भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।शाम 5ः30 बजे से 7 बजे तक पुष्पा साहू, भिलाई द्वारा नवा किस्मत लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी।रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, नचिकेत लेले एवं वैशाली रायकवार अपनी गायन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

समापन दिवस पर मीत ब्रदर्स की भव्य प्रस्तुति

3 फरवरी को दोपहर 2 बजे से कत्थक, ओडिसी, पंथी, बस्तरिहा नाच, डंडा नृत्य एवं छत्तीसगढ़ी लोक प्रस्तुतियों का सिलसिला चलेगा।शाम 4ः30 बजे से 5ः30 बजे तक समापन समारोह आयोजित होगा, जिसके पश्चात लोक साधना की प्रस्तुति दी जाएगी।रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई की विशेष प्रस्तुति के साथ सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन होगा।

यह महोत्सव कला, संस्कृति और संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!