मिडिल स्कूल खुटेरी में सामुदायिक सहभागिता योजना अंतर्गत शिक्षक-पालक सम्मेलन सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न।

Share Now

महासमुंद /ब्यूरो चीफ, सर्वव्यापी/

मिडिल स्कूल खुटेरी में सामुदायिक सहभागिता योजना अंतर्गत शिक्षक-पालक सम्मेलन सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्नखुटेरी।आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को मिडिल स्कूल खुटेरी के प्रांगण में सामुदायिक सहभागिता योजना अंतर्गत शिक्षक-पालक सम्मेलन सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीआरसी नरेश पटेल के संयोजन में विकासखंड स्तरीय शैक्षिक आयोजन के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खुटेरी की सरपंच सुशीला मांझी सहित पंचायत प्रतिनिधि, पालकगण एवं शाला प्रबंधन समिति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे रहीं, जबकि अध्यक्षता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल ने की।विशेष अतिथियों में स्वप्निल तिवारी प्रदेश सदस्य भाजपा कार्य समिति, दीपक भानु प्रताप सिंह दीवान जनपद पंचायत सदस्य पिथौरा, पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद पंचायत सदस्य पिथौरा, मनराखन ठाकुर पत्रकार, सुशीला विश्वनाथ मांझी सरपंच खुटेरी, घनश्याम धांधी भूतपूर्व सरपंच खुटेरी, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष महेश ध्रुव एवं हंसराज निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं पत्रकार उपस्थित रहे।स्वागत उद्बोधन में बीआरसी नरेश पटेल ने सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत समुदाय की भूमिका और उसके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वप्निल तिवारी ने अपने संबोधन में गुरुजनों की प्रेरणा और वरिष्ठों के मार्गदर्शन को जीवन में आगे बढ़ने का आधार बताया। जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे ने आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए शाला प्रबंधन समिति, पालकों, माताओं और विद्यार्थियों के बीच आपसी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।अध्यक्षीय उद्बोधन में ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि गांव-मोहल्ला, अभिभावक, स्थानीय लोग और संस्थाओं के सहयोग से ही बच्चों के लिए संसाधन जुटाकर उन्हें सफलता की ओर ले जाया जा सकता है। मुख्य अतिथि उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने कहा कि बच्चों के प्रवेश से लेकर पीटीएम और विभिन्न बैठकों में सक्रिय सहभागिता कर, घर-घर संपर्क के माध्यम से बच्चों को योग्य और सफल बनाया जा सकता है।शिक्षाविद गौरव चंद्राकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही कल का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए गांव के युवाओं, शाला प्रबंधन समिति, पालकों एवं संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से सकारात्मक शैक्षिक वातावरण बनाना आवश्यक है।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन समग्र खुटेरी स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक डोलामणि साहू ने किया।इस अवसर पर समन्वयक रोहिणी देवांगन, प्रधान पाठक पालेश्वर पटेल, अभिनंदन नाग, नरसिंग पटेल, अनीता बरिहा, कुमुदिनी बरिहा, विश्वनाथ माझी, बालाराम दीवान, उत्तम साहू, नेपाल सिंह जगत, हेमसागर बगरती, लंबोदर मलिक, खिरेश्वर प्रधान, खगेश्वर डड़सेना, प्रदीप कर, लखन कुर्रे, कमलेश नायक, शिशुपाल प्रधान, राजाराम पटेल, अक्षय साहू प्रभारी प्राचार्य, यशवंत साहू प्रभारी प्राचार्य सहित पूरे विकासखंड से आए शिक्षक, समन्वयक, पालक, शाला प्रबंधन समिति सदस्य एवं ग्राम खुटेरी के नागरिकों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!