विकास नंद/ सर्वव्यापी/
विकासखंड सरायपाली में सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत पालक, शिक्षक तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की माताओं के लिए माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन शासकीय हाई स्कूल बाराडोली में किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल (अध्यक्ष, जनपद पंचायत सरायपाली) रहीं। अध्यक्षता कैलाश साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत बाराडोली) ने की। विशिष्ट अतिथियों में उषा लाल कुमार पटेल (सभापति, महिला एवं बाल विकास, जनपद पंचायत सरायपाली), प्रकाश पटेल (भाजपा मंडल महामंत्री, सरायपाली), दण्डधर साव (मंडल अध्यक्ष, केदुवां), ब्रजबंधु मिश्र (वरिष्ठ नागरिक, भारत माता मूर्ति दाता), प्रेमलाल साहू (उप सरपंच प्रतिनिधि, बाराडोली), एन.पी. मांझी (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक), साधुराम साहू (वरिष्ठ नागरिक) एवं सुभाष साव (शिक्षाविद, योग शिक्षक) उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना तथा मां सरस्वती के तिलक-चंदन के साथ किया गया। स्वागत गीत तेज कुमारी भोई (व्याख्याता, बाराडोली) ने प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन सह उद्बोधन बीआरसी देवानंद नायक द्वारा दिया गया, जिसमें शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वागत नृत्य, अरपा पैरी के धार, हम भारत के हैं (देशभक्ति गीत), मां सरस्वती वंदना एवं संबलपुरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी के विद्यार्थियों ने दीं।कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा विविध बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया—एनईपी 2020 (वर्षा नंद), नवाचार/नवाजतन (योगिता प्रधान), अंगना में शिक्षा (निरुपमा देवता), जादुई पिटारा (शीला विश्वास), सामुदायिक सहभागिता (सुंदरलाल डडसेना), बालवाड़ी (अंजू पटेल), एफएलएन (ज्योति प्रधान), गतिविधि आधारित शिक्षा (योगेश साहू), नवोदय/प्रयास व प्रतियोगी परीक्षाएं (ओम प्रकाश साव), इको क्लब (दुर्वादल दीप) तथा महिला सशक्तिकरण (बनमोती भोई)।कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य माताओं को विद्यालयीन शिक्षा में सक्रिय सहभागिता, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर विकासखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित शिक्षकों—रमाकांत पात्र, ओम प्रकाश साव, प्रदीप कुमार पटेल, प्रमिला पटेल, वर्षा नंद, दयासागर नायक, ऋषि