हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सरला कोसरिया ने किया सनातन एकता का आह्वान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण, भंवरपुर में आयोजित भव्य हिन्दू सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सम्मेलन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरला कोसरिया ने कहा कि सनातन संस्कृति हमारी पहचान है और इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।उन्होंने मातृशक्ति की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में महिलाओं की सहभागिता निर्णायक है। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने धर्म, संस्कृति, राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्वों पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ किया गया, जिसमें उपस्थितजनों ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का प्रण लिया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय आयोजक समिति एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!