नूर मोहम्मद/गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)
सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकरकला गौरेला में छात्राओं को सायकल का वितरण नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी की गरिमामयी उपस्थित सम्पन्न हुआ!सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, स्वागत भाषण प्राचार्य आरती तिवारी ने दिया एवं इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा छत्तीसगढ़ शासन की योजना लाभ छात्राओं को मिल रहा है इससे बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए विद्यालय और महाविद्यालय जाने में दिक्कत नहीं होगी, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा नेता तापस शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छात्राओं के लिय महत्वाकांक्षी योजना को प्रारंभ किया था जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा अनवरत रखा है और इसका ध्येय है कि बेटी पढ़े और आगे बढ़े! इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम का संचालन पूजा कछवाहा एवं आभार प्राचार्य आरती तिवारी ने व्यक्त किया! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, पार्षद अमृता मरावी, तापस शर्मा, गोविंद सहाय अग्रवाल, प्रथमेश नगाइच, शिव शर्मा, गेंदलाल मरावी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं शाला के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे!