तरुण कौशिक/ संपादक,सर्वव्यापी/
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरतोरी निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, बिलासपुर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।अशोक कौशिक लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। किसान हितों, ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। संगठन ने उनके अनुभव, समर्पण और किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।नियुक्ति के बाद अशोक कौशिक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को मजबूती से संगठन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा किसानों के हित में लगातार संघर्ष करते रहेंगे।उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रीय किसानों ने बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा।