तरुण कौशिक/ संपादक, सर्वव्यापी/
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर गांधी जी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने अभिवादन किया। प्रशासनिक भवन में शुक्रवार, 30 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भी पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर मौन श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी।