तरुण कौशिक/संपादक, सर्वव्यापी/
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र शिक्षक संघ के कार्यालय का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा द्वारा 26 जनवरी को किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों को अपना आशीर्वचन दिया और शिक्षक संघ पर अपना भरोसा जताया। प्रथमा भवन के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार सम्मिलित हुए। इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव डॉ. मुन्नालाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. अनिर्वाण घोष सहित कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. राकेश कुमार मिश्र, डॉ. सतीश पावड़े, डॉ. श्रीनिकेत मिश्र सहित आवासीय लेखक डॉ. क्षमा कौल, डॉ. रामानुज अस्थाना, डॉ एच ए हुनगुंद, डॉ. जयंत उपाध्यक्ष, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. जगदीश नारायण तिवारी डॉ. राजीव रंजन राय, डॉ. वरुण उपाध्यक्ष, जनसम्पर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे, हिंदी अधिकारी राजेश यादव, धनंजय आदि उपस्थित थे। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की स्थापना सन 2007 में एवं पंजीकरण सन 2017 में हुआ। शिक्षक संघ का कार्यालय प्रथमा भवन प्रांगण में स्थित है। शिक्षक संघ निरंतर शिक्षकों के हित में काम करता आ रहा है।