तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर ने अपने प्रान्तीय प्रतिनिधित्व शिक्षकों सहित उनके निवास कार्यालय में भेंट वार्ता कर मोदी सरकार के संकल्प पत्र में उल्लिखित वचन को लेकर स्मरण दिलाया गया और उसे शीघ्र ही लागू कराने का निवेदन अपील ज्ञापन सौंपा किया गया जिस पर विधायक अमर अग्रवाल ने सकारात्मक आश्वासन दिया कि भाजपा के घोषणापत्र में है तो हमारी सरकार अवश्य करेगी। इस अवसर पर रंजीत बनर्जी प्रदेश सलाहकार, अश्विनी कुमार कुर्रे कार्यकारी अध्यक्ष, वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी , चन्द्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय विशेष तौर पर मौजूद रहे। जिला कार्यकारी अध्यक्ष विकास कायरवार ब्लाक अध्यक्ष , अजीत कुजूर , रवीन्द्र खुटे जिला सचिव, गोविन्द मानिकपुरी जिला कोषाध्यक्ष ,जनाबो मो फिरोज, आशुतोष राजपूत संजय यादव आदि प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।