सिरपुर महोत्सव में प्रशासन ने की चाक-चौबंद पार्किंग व्यवस्था।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

ऐतिहासिक सिरपुर में 1 से 3 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। महोत्सव में देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा हेतु सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।प्रशासन द्वारा दोपहिया, चारपहिया, बस एवं वीआईपी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं तथा यातायात पुलिस, होमगार्ड एवं स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे।कलेक्टर के निर्देशन में पार्किंग स्थलों से आयोजन स्थल तक पहुंच को आसान बनाने के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के लिए विशेष मार्ग सुरक्षित रखे गए हैं।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और सिरपुर महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने में सहयोग करें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!