रामनारायण यादव/ ब्यूरो चीफ/सर्वव्यापी/
प्रधान कार्यालय बिलासपुर में ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।नई कार्यकारिणी में रमेश पांडे को प्रदेश सलाहकार संरक्षक, यासीन खान को प्रदेश कार्यकारिणी, राम नारायण यादव को कोषाध्यक्ष, कृष्णा पांडे को कार्यकारिणी सलाहकार और अजय नायडू को कानूनी सलाहकार बनाया गया है।प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक और प्रदेश सचिव फिरोज खान को नियुक्त किया गया है। राजेश वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान 28 फरवरी तक चलाया जाएगा।