सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन 3 फरवरी को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, सांसद रूप कुमारी चौधरी करेंगी अध्यक्षता।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन मंगलवार 3 फरवरी को किया जाएगा। समापन समारोह में खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रूप कुमारी चौधरी करेंगी।समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक चातुरी नन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद निखिल कांत साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष दिशा दीवान सहित जिले एवं क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।इसके अलावा नगर पालिका परिषद बागबाहरा अध्यक्ष खिलेश्वरी बघेल, जनपद पंचायत बागबाहरा अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर, नगर पालिका परिषद सरायपाली अध्यक्ष सरस्वती चन्द्र पटेल (मीलू), जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष उषा धृतलहरे, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल, जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला, नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद, जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल, जिला पंचायत सदस्य सृष्टि चंद्राकर, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड संघ छत्तीसगढ़ इन्द्रजीत सिंह खालसा (गोल्डी), जनपद पंचायत सदस्य दशरी ध्रुव एवं जिला अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड संघ येतराम साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।समापन अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता से सिरपुर महोत्सव का यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बनने की उम्मीद है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!