विकास नंद/ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने आत्मीय भेंट कर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की।इस दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति पर सार्थक एवं सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सरायपाली क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने तथा शासन स्तर पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं सरला कोसरिया ने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं एवं समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।यह भेंट सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल मानी जा रही है।