बिलासपुर में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा एक्शन…खनिज विभाग की छापेमारी, 3 हाइवा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 37 ट्रिप रेत जप्त।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 03 एवं 04 फरवरी 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध रेत एवं वाहन जप्त किए गए हैं।दिनांक 03 फरवरी 2026 को खनिज अमले द्वारा ग्राम सेंदरी एवं निरतु क्षेत्र में अवैध रूप से भण्डारित लगभग 37 ट्रिप ट्रैक्टर-ट्रॉली खनिज रेत को जप्त कर अभिरक्षा में रखा गया।वहीं 04 फरवरी 2026 को ग्राम कुकुरदीकला, करही कच्छार, बेलगहना एवं दर्रीघाट क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।करही कच्छार क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के रेत परिवहन करते हुए 02 हाइवा एवं 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई।बेलगहना क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई।कुकुरदीकला क्षेत्र में 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया।वहीं दर्रीघाट क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया।जप्त किए गए वाहनों को संबंधित पुलिस चौकियों एवं थानों बेलगहना पुलिस चौकी एवं पचपेड़ी थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!