तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
भारत के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से SC ST OBC MIN महासंघ एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छग, जिला बिलासपुर द्वारा एक अत्यंत आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक यूजीसी द्वारा लाए गए समता–समानता बिल के समर्थन में आगे की रणनीति तय करने को लेकर बुलाई गई है।आयोजकों के अनुसार बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और संविधान प्रेमी शामिल होंगे। बैठक में यूजीसी समता–समानता बिल के सामाजिक प्रभाव, इसके समर्थन में आंदोलनात्मक एवं संगठनात्मक रणनीति, साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।बैठक का विवरण इस प्रकार है—दिनांक: 8 फरवरी 2026 (रविवार)समय: दोपहर 03 बजे सेस्थान: सतनाम भवन, लीदरी गुनसरी मोड़, मेन रोड, लीदरी, तखतपुर, जिला बिलासपुर।महासंघ एवं सर्व समाज की ओर से सभी संविधान, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं और समतामूलक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।