जिले में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका…11–12 फरवरी को दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प, 190 से अधिक पदों पर होगी भर्ती।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जिले के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा 11 एवं 12 फरवरी 2026 को दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 11 फरवरी को रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद तथा 12 फरवरी को जनपद पंचायत बागबाहरा में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा।इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। एसपीएसजी सिक्योरिटी, रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों हेतु 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी, जिसमें ₹12,000 से ₹19,000 प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित है।वहीं स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि., रायपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों पर 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी, जिसमें ₹12,200 प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा।प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!