20 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, विद्यार्थी तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने जाऐं – कलेक्टर लंगेह

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

शिक्षा सत्र 2025-26 के अंतर्गत जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 20 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों से संयम, सकारात्मक सोच और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन यह किसी भी छात्र की काबिलियत की अंतिम कसौटी नहीं होती। यह परीक्षा उनकी तैयारी, अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास की परीक्षा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ अध्ययन करें और मानसिक तनाव से दूर रहकर परीक्षा में सम्मिलित हों।उन्होंने पालकों से कहा कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं, बल्कि उन्हें भावनात्मक सहयोग दें और सकारात्मक माहौल प्रदान करें। वहीं शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाएं।

कलेक्टर ने कहा कि जीवन में सफलता केवल परीक्षा परिणामों से निर्धारित नहीं होती, बल्कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण से हासिल की जाती है। जिला प्रशासन सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और बोर्ड परीक्षाओं के शांतिपूर्ण एवं सुचारू आयोजन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!