बाराडोली में व्हॉलीबाल प्रतियोगिता का भव्य समापन, खेल जीवन को संतुलित और सशक्त बनाते हैं – सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाराडोली में जगन्नाथ युवा समिति द्वारा आयोजित व्हॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरला कोसरिया शामिल हुईं। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन का अनिवार्य हिस्सा हैं, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक मजबूती और सामाजिक कौशलों का विकास करते हैं।उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और हार-जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकार करना सिखाते हैं। नियमित रूप से खेल खेलने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा जीवन में उत्साह और ऊर्जा बनी रहती है। खेल आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ एकाग्रता में भी सुधार लाते हैं, जिससे विद्यार्थी जीवन से लेकर पूरे जीवनकाल तक व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल भावना से खेला गया खेल जीवन के हर मोड़ पर काम आता है। खेल हार को स्वीकार करने और जीत के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं, जिससे व्यक्तित्व संतुलित बनता है। खेल जीवन को अनुशासित, सक्रिय, सतर्क और खुशहाल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और हमें हर चुनौती का सामना करने के लिए सशक्त बनाते हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव, पूर्व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जालंधर प्रधान, त्रिलोचन साहू, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, धनेश्वर भास्कर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।समापन अवसर पर सरला कोसरिया ने इस सफल एवं बेहतरीन खेल आयोजन के लिए जगन्नाथ युवा समिति को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!