संकुल तोरेसिंहा में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश हेतु मॉक टेस्ट का सफल आयोजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक एवं संकुल प्रभारी आर.के. भोई के संयुक्त मार्गदर्शन तथा संकुल समन्वयक संजीत कुमार पात्रो के नेतृत्व में विकासखण्ड स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा मॉक टेस्ट का आयोजन संकुल केंद्र तोरेसिंहा में किया गया। परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोषगांव रहा।

इस मॉक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रयास प्रवेश परीक्षा की प्रकृति से परिचित कराना, उनकी तैयारी का आकलन करना तथा अधिगम स्तर, विषयगत कठिनाइयों और आगामी शैक्षणिक मार्गदर्शन की दिशा तय करना रहा।मॉक टेस्ट में सरायपाली एवं बसना विकासखण्ड से कुल 185 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपनी तैयारी को परखा। परीक्षा उपरांत विद्यार्थियों को उनके परिणाम से अवगत कराते हुए प्रयास परीक्षा में सफलता हेतु आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए।यह मॉक टेस्ट पूर्णतः निशुल्क रहा। साथ ही विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था की गई। परीक्षा के बाद विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम द्वारा सभी विषयों के प्रश्नों पर सूक्ष्म मार्गदर्शन देते हुए प्रश्न हल करने की प्रभावी विधियां समझाई गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रमाकांत पात्र, सेवाशंकर साहू, ओमप्रकाश छत्रपति, भूपेश प्रधान, कमलासन आचार्य, अरुण प्रधान, विशिकेशन साहू, अशोक साहू, अनिता प्रधान, संजय भोई, बालकृष्ण प्रधान, गिरधारी निषाद, देवेंद्र छत्रपति, मनोहर प्रधान, शांतिभूषण भोई, हेमसागर प्रधान सहित संकुल के सभी शिक्षकों का तन-मन-धन से विशेष सहयोग रहा।इसके अतिरिक्त राजेन्द्र सिदार, अजय प्रधान, अक्षय साहू, डिलेश्वर प्रधान, अमित भोई, प्रकाश प्रधान, लक्ष्मीकांत पात्र, देवेश प्रधान, शेखर साहू, आशीष प्रधान, नीलमणी प्रधान, मुकेश प्रधान, हीरालाल साहू, कौशल प्रधान एवं चन्द्रहास पात्र (सेवानिवृत्त प्रधानपाठक) ने परीक्षा संपादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगी परीक्षाओं के सक्रिय शिक्षक विरेंद्र कर (करनापाली, बसना) की उपस्थिति भी विद्यार्थियों के लिए लाभदायक रही।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और शुभकामनाएं दीं। प्रश्नपत्र सेटिंग का कार्य सक्रिय शिक्षक विवेक प्रधान द्वारा किया गया।निशुल्क टेस्ट एवं भोजन व्यवस्था की पालकों द्वारा सराहना की गई तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन की मांग की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानपाठक सेवाशंकर साहू एवं संकुल समन्वयक संजीत पात्रो ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने दूरभाष के माध्यम से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!