तरुण कौशिक/ संपादक ,सर्वव्यापी
यूजीसी बिल के समर्थन में SC ST OBC MIN महासंघ एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज, जिला बिलासपुर की संयुक्त बैठक सतनाम भवन लीदरी, तखतपुर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 27 फरवरी को बिलासपुर में यूजीसी बिल के समर्थन में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी तथा यूजीसी का आभार व्यक्त करते हुए प्रस्तावित बिल में आवश्यक संशोधनों को लेकर मांग पत्रों का ज्ञापन कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं यूजीसी चेयरमैन के नाम सौंपा जाएगा।बैठक में यह भी तय किया गया किह यूजीसी बिल के समर्थन में मुंगेली में आयोजित होने वाली SC ST OBC MIN सर्व समाज की रैली व सभा को भी पूर्ण रूप से सफल बनायाह जाएगा, जिसके लिए सभी समाज संगठनों द्वारा समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर लीदरी तखतपुर के पूर्व सरपंच राजेश महदेवा को SC ST OBC MIN महासंघ, तखतपुर ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें 27 फरवरी को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई।बैठक में SC ST OBC MIN महासंघ एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, महासंघ छत्तीसगढ़ प्रमुख सुरेश दिवाकर, GSS प्रदेश अध्यक्ष लखन सुबोध, ओबीसी महासभा प्रदेश महासचिव जनक राम साहू, महासंघ महासचिव ऋषि कश्यप, सतनाम महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव खांडे, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर कश्यप, कोषाध्यक्ष ओंकार सिंगरौल, ओबीसी जिला सचिव बलदाऊ साहू, ओबीसी नेता बी.पी. कौशिक, सतनाम महासंघ जिलाध्यक्ष बिहारी सिंह टोडर, डॉ. पुरुषोत्तम, बामसेफ प्रतिनिधि, कोमल दिनकर, अखिलेश कोशले, डॉ. रघु साहू (जिलाध्यक्ष SC ST OBC संयुक्त मोर्चा बिलासपुर) सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा संतराम दाहिरे, मनजीत साहू, रवि कौशिक, सालिक कौशिक, चंद्रेश कौशिक, शैलेन्द्र कौशिक, मुखबिर महदेवा, ज्वाला महदेवा, शंकर गहरे, सुंदरलाल, एम.के. टंडन, वीरेंद्र भारद्वाज, तारेश मारकंडे, रूपदास टंडन, तामेश्वर अनंत (GSS), सुकालु कोठारी, अमलेश पाली, विजय पाली, रामपुरी महदेवा, प्रेम कुमार महदेवा सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने बैठक में सहभागिता निभाई। उक्त जानकारी SC ST OBC MIN महासंघ, तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार महदेवा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।