ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ में संगठन विस्तार तेज, ओमप्रकाश नाग को मिली कोंडागांव जिला अध्यक्ष की कमान।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक, सर्वव्यापी

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ओमप्रकाश नाग को कोंडागांव जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के साथ ही संघ ने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकेत दिया है।प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष को शीघ्र जिला कार्यकारिणी का गठन करने एवं सक्रिय, निष्पक्ष और प्रतिबद्ध पत्रकारों को संगठन से जोड़ने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर ओमप्रकाश नाग ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए कोंडागांव जिले में पत्रकारों को एकजुट करेंगे और उनकी आवाज को मजबूती से उठाएंगे। इस नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!