विकसित भारत जी राम जी योजना से सशक्त होगा ग्रामीण भारत – सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल छुईपाली के ग्राम मल्दामाल में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी (VB–G RAM G) के तहत ग्रामीण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।ग्रामीण सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरला कोसरिया ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का उद्देश्य गांवों में रोजगार, आजीविका, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा को सशक्त बनाना है। यह योजना ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में केंद्र सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है, जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों को योजना की विशेषताओं, पात्रता एवं लाभ की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने सम्मेलन को सफल बनाया।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!