जय बजरंग क्रिकेट क्लब तोरेसिंहा का भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न..32 टीमों की सहभागिता, अंतरझोला बना विजेता।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जय बजरंग क्रिकेट क्लब तोरेसिंहा के तत्वावधान में दिनांक 4 फरवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में अंतरझोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। बलौदा की टीम द्वितीय, जामपाली की टीम तृतीय तथा सिरबोड़ा की टीम चतुर्थ स्थान पर रही।

पुरस्कार विवरणप्रथम पुरस्कार: ₹15,001 नगद एवं ट्रॉफी(स्वर्गीय सनोज जगत की स्मृति में)द्वितीय पुरस्कार: ₹10,001 नगद एवं ट्रॉफी(स्वर्गीय संजय मेहेर की स्मृति में)तृतीय पुरस्कार: ₹4,001 नगदचतुर्थ पुरस्कार: ₹2,001 नगद(स्वर्गीय जकरीय लोहा की स्मृति में)समापन समारोह समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ पुष्पलता चौहान रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन सेवा समिति सरायपाली के अध्यक्ष गिरिजाशंकर मेहेर ने की।विशिष्ट अतिथियों में गुलशन विभार (सरपंच सेमलिया), यदुलाल जगत (परिक्षेत्र अध्यक्ष तोरेसिंहा), टकधर भवसागर (सेवानिवृत्त शिक्षक) एवं गोतम लोहा (उपाध्यक्ष शिवालय समिति तोरेसिंहा) शामिल रहे।आयोजक समिति इस सफल आयोजन में आयोजक समिति के सदस्य जयप्रसाद लोहा, घनश्याम मेहेर, नीलांचल पांडे, रोहित भवसागर, योगराज प्रधान, नरहरी कुम्हार, मुकेश नाग, राजेश भवसागर, मनमोहन नाग, कुंतभोज कुम्हार, मनोज जगत, सत्यवान भवसागर, राहुल भवसागर, जयदेव भवसागर, गोपरजन नाग, बंटी, भारत बाघ, देवेंद्र लोहा, राजकुमार भवसागर, सुकदेव भवसागर, आकाश, विनय, अमित एवं रोहन का विशेष योगदान रहा।अतिथियों ने आयोजन समिति को सफल प्रतियोगिता के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!