विकास नंद/ सर्वव्यापी/

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी। जिला मुंगेली के अंतर्गत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन के संचालन में गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इस संबंध में मुख्य बिंदु निम्नलिखित युवा कांग्रेस ने जांच की मांग की है। नियुक्तियाँ वर्ष 2022 से 2025 के मध्य संगठन के महत्वपूर्ण पदों अध्यक्ष एवं सचिव के चयन में निर्धारित नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया साथ ही नियम विरुद्ध सचिव की नियुक्ति पूनम शर्मा को किस आधार पर सचिव नियुक्त किया गया है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं किया गया प्रथम दृष्टया यह नियुक्ति संगठन के बायलॉज के विरुद्ध प्रतीत होती है। वित्तीय गबन की आशंका पूनम शर्मा एवं मोरध्वज सप्रे द्वारा संगठन की राशि का मनमाना उपयोग किया गया था। बिना उचित ऑडिट और सक्षम स्वीकृति के बिल-वाउचर्स के माध्यम से भारी राशि का आहरण किया गया, जो कि सरकारी-संगठनात्मक धन का दुरुपयोग है।
पिछले तीन वर्षों से संगठन की आय-व्यय का विवरण और ऑडिट रिपोर्ट न तो प्रस्तुत की गई है और न ही इसे पारदर्शी रखा गया है।जिसको लेकर पार्षद अजय साहू ने कहा कि शासन के पैसे का दुरुपयोग किया गया है जिसकी तीन बिंदुओं में जांच कराने के लिए एक निष्पक्ष जांच समिति गठित की मांग किया गया। पूनम शर्मा एवं मोरध्वज सप्रे द्वारा किए गए समस्त भुगतानों के मूल बिल-वाउचर और चेक बुक की जांच की जाए। दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए और गबन की गई राशि की वसूली की जाने की मांग किया गया।ज्ञापन सौंपने के दौरान अजय साहू पार्षद नगर पालिका मुंगेली,नरसिंह निषाद युवा नेता,प्रिंस यादव,जय कुमार यादव, सहित अधिक संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।