मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : महासमुंद जिले में 214 जोड़े बंधे पवित्र वैवाहिक बंधन में।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के क्रम में महासमुंद जिले में भी 214 जोड़े पवित्र वैवाहिक बंधन में बंधे। जिले के विभिन्न विकासखंडों में गरिमामय वातावरण में यह सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में रायपुर सहित पूरे प्रदेश में कुल 6,412 जोड़े विभिन्न धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक जीवन में बंधे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1,316 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया, जबकि अन्य जिलों के जोड़े वर्चुअल माध्यम से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से जुड़े।

महासमुंद जिले के नवविवाहित जोड़े भी वर्चुअल माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े रहे। योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

विकासखंडवार विवाह की संख्या इस प्रकार रही—महासमुंद ग्रामीण – 46 जोड़ेमहासमुंद शहरी – 34 जोड़ेबागबाहरा – 32 जोड़ेपिथौरा – 36 जोड़ेबसना – 35 जोड़ेसरायपाली – 31 जोड़ेइस प्रकार जिले में कुल 214 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को सुखी एवं समृद्ध दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

उल्लेखनीय है कि इस अभूतपूर्व सामूहिक विवाह आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, जो छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, बेटियों के सम्मान एवं गरीब परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में स्थापित हो रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!