एनएच-53 पर नाकेबंदी में बड़ी सफलता 11 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई में गांजा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन एवं मोबाइल फोन सहित कुल 13 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सिल्वर रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 10 एफए 5434 ग्राम पुटका से अवैध गांजा लेकर सरायपाली की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर एनएच-53 पर ग्राम पुटका चौक के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम उमेश भरत गोरे (पुणे, महाराष्ट्र), विशाल भाऊसाहेब मानधरे (संभाजीनगर, महाराष्ट्र), मो. हबीब (बसना, महासमुंद) एवं जेहरू कुलदीप (पुटका, महासमुंद) बताए। वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर 11 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपियों ने गांजा को ग्राम पुटका से देवगांव (पुणे) ले जाना स्वीकार किया।पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गांजा, बोलेरो वाहन तथा मोबाइल फोन जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) एवं 29 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

यह संपूर्ण कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जब्त संपत्ति विवरण:11 किलो गांजा, कीमत लगभग 5,50,000 रुपयेबोलेरो वाहन (सीजी 10 एफए 5434), कीमत लगभग 7,00,000 रुपये04 मोबाइल फोन, कीमत लगभग 60,000 रुपयेकुल जब्ती: लगभग 13,10,000 रुपयेगिरफ्तार आरोपी:उमेश भरत गोरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवगांव, जिला पुणे (महाराष्ट्र)विशाल भाऊसाहेब मानधरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी दावरबाड़ी, जिला संभाजीनगर (महाराष्ट्र)मो. हबीब, उम्र 45 वर्ष, निवासी छोटे टेमरी, थाना बसना, जिला महासमुंद जेहरू कुलदीप, उम्र 76 वर्ष, निवासी पुटका, थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!