महासमुंद पुलिस का सख्त एक्शन: तीन दिवसीय विशेष अभियान में 85 फरारी वारंटी गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

यह अभियान 09 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक जिलेभर में संचालित किया गया, जिसके तहत कुल 85 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इस विशेष अभियान में 21 स्थायी फरार वारंटी एवं 64 गिरफ्तारी वारंट का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इनमें महासमुंद जिले के साथ-साथ अन्य जिलों के न्यायालयों से प्राप्त वारंट भी शामिल थे।

गिरफ्तार स्थायी वारंटियों में एनआई एक्ट (09), सड़क दुर्घटना (03), चोरी (02), एनडीपीएस एक्ट (01), आबकारी एक्ट (03), बलात्कार (01) तथा मारपीट-गाली गलौच (02) के प्रकरण शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इनमें से एक स्थायी वारंटी वर्ष 2014 से लगभग 10 वर्षों से फरार था, जो लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपता फिर रहा था।

अनुविभागवार कार्रवाई का विवरण महासमुंद अनुविभाग: कोतवाली, तुमगांव एवं खल्लारी थाना क्षेत्रों में कुल 13 वारंट तामील पिथौरा अनुविभाग: पटेवा, पिथौरा एवं साकरा थाना क्षेत्रों में कुल 15 वारंट तामील बागबाहरा अनुविभाग: बागबाहरा, कोमाखान एवं तेंदूकोना थाना क्षेत्रों में कुल 22 वारंट तामील सरायपाली अनुविभाग: बसना, सरायपाली एवं सिंघोड़ा थाना क्षेत्रों में सर्वाधिक 35 वारंट तामील जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त और प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!