सोशल मीडिया पर वायरल ‘अटैचमेंट प्रकरण’ से मचा प्रशासनिक भूचाल, मुंगेली जिला पंचायत CEO पर गंभीर आरोप।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक, सर्वव्यापी

बिलासपुर संभाग अंतर्गत मुंगेली जिले में जिला पंचायत के कार्य संचालन को लेकर एक गंभीर प्रकरण इन दिनों सोशल मीडिया पर तीव्र गति से वायरल हो रहा है। वायरल संदेशों एवं सार्वजनिक चर्चाओं के अनुसार, बीते दो वर्षों में जिला पंचायत के वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अटैचमेंट के नाम पर नियमों की अनदेखी करते हुए व्यापक स्तर पर अनियमितताएं की गई हैं, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।सोशल मीडिया पर सामने आए तथ्यों में यह आरोप प्रमुखता से उभरकर आया है कि कुछ जनप्रतिनिधि वरिष्ठ एवं बड़े नेताओं का नाम लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाते रहे हैं तथा नियमानुसार प्रक्रिया को दरकिनार कर मनमाने निर्णय कराए गए हैं। यह स्थिति न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है, बल्कि शासन की जवाबदेही पर भी आघात करती है।वायरल चर्चाओं में यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि तकनीकी विभाग एवं अभियंताओं की भूमिका को जानबूझकर कमजोर किया गया, जबकि किसी भी शासकीय कार्य में अभियंताओं की तकनीकी स्वीकृति अनिवार्य होती है। नियमों के विरुद्ध किए गए अटैचमेंट और आदेशों के कारण प्रशासनिक ढांचे में असंतोष एवं अविश्वास की स्थिति निर्मित हो गई है।इस संपूर्ण प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले से विनम्र किन्तु स्पष्ट आग्रह किया गया है कि वे इस मामले का तत्काल संज्ञान लें तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार जांच के आदेश प्रदान करें।साथ ही, मुंगेली जिले के सभी भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों से भी यह अपील की जा रही है कि वे इस वायरल प्रकरण को गंभीरता से लें, व्यक्तिगत या राजनीतिक प्रभाव से ऊपर उठकर सच्चाई के पक्ष में खड़े हों तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने में अपनी भूमिका निभाएं।यदि सोशल मीडिया पर उठ रहे इन गंभीर आरोपों की समयबद्ध जांच नहीं की गई, तो यह मामला न केवल जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाएगा, बल्कि जनविश्वास को भी गहरी क्षति पहुंचा सकता है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शासन एवं जनप्रतिनिधि इस वायरल प्रकरण पर कितनी शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करते हैं। पर इस पूरे मामले पर अब तक किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने और यहां तक कलेक्टर कुंदन कुमार ने कोई कार्रवाई की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!