तरुण कौशिक/संपादक ,सर्वव्यापी
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के एनसीसी कैडेट मनीष कुमार पांडेय का अग्निवीर वायु पद पर चयन होने से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। मनीष कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बांसडीह तहसील के निवासी हैं। इनके पिता किसान हैं। मनीष ने वर्ष 2024 में विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के बी.ए.-बी.एड. (आईटीईपी) पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया तथा विश्वविद्यालय में संचालित 21 महाराष्ट्र बटालियन एन.सी.सी. इकाई के एनसीसी कैडेट के रूप में जुड़े। उन्होंने वर्ष 2026 की अग्निवीर वायु परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में वे वायु सेना प्रशिक्षण अकादमी, बेंगलुरु में तकनीकी विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।कैडेट मनीष के चयन पर विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो. गोपालकृष्ण ठाकुर तथा विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अनिकेत अनिल आंबेकर ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अन्य कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत है। मनीष की इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि उनका परिवार एवं क्षेत्र भी गौरवान्वित हुआ है।