महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में विशेष आयोजन।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक, सर्वव्यापी

कल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व बिलासपुर जिले भर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। शहर एवं ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर समितियों ने व्यापक तैयारियां की हैं। शिवालयों को आकर्षक फूल-मालाओं व विद्युत सज्जा से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दर्शन-व्यवस्था, पेयजल, प्रसाद वितरण और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कई मंदिरों में सुबह ब्रह्ममुहूर्त से जलाभिषेक शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा।पर्व के महत्व को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव का पूजन करेंगे। मंदिर परिसरों में भक्ति गीतों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण शिवमय रहेगा। प्रशासन व मंदिर समितियों ने भक्तों से शांति व अनुशासन बनाए रखने की अपील की है, ताकि सभी श्रद्धालु सहज और सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!