मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत नयापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर आयोजित…0 से 5 वर्ष के 80 बच्चों की स्वास्थ्य जांच, 29 कुपोषित-अति कुपोषित बच्चों को दवा वितरण।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

नयापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महासमुंद में आज मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कर कुपोषण की पहचान करना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना रहा।शिविर में शहरी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत 0 से 5 वर्ष के कुल 80 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें लाभान्वित किया गया। जांच के दौरान कुल 29 बच्चे कुपोषित एवं अति कुपोषित पाए गए, जिन्हें तत्काल आवश्यक दवाइयां एवं पोषण संबंधी उपचार उपलब्ध कराया गया।डॉक्टरों ने दी पोषण और देखभाल संबंधी सलाहशिविर में मौजूद डॉक्टरों की टीम द्वारा पालकों को बच्चों के संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, नियमित वजन एवं ऊंचाई माप, स्वच्छता, दस्त-उल्टी जैसी स्थिति में तुरंत उपचार, तथा आयरन-फोलिक एसिड, कैल्शियम एवं विटामिन की नियमितता को लेकर आवश्यक सलाह दी गई। साथ ही गंभीर कुपोषित बच्चों के नियमित फॉलोअप एवं आवश्यकता पड़ने पर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती की जानकारी भी दी गई।पालकों को किया गया जागरूकशिविर के दौरान पालकों को समझाइश दी गई कि बच्चों के भोजन में दाल, हरी सब्जियां, दूध, अंडा, फल, मौसमी खाद्य पदार्थ शामिल करें। बच्चों को समय-समय पर कृमिनाशक दवा दिलाने, साफ पानी पिलाने और भोजन से पहले हाथ धोने जैसी आदतों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।ज्ञात है कि मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाता है। योजना के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की स्वास्थ्य जांच, पोषण स्तर का मूल्यांकन, आवश्यक दवा वितरण, परामर्श तथा गंभीर मामलों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।शिविर में डॉ. आकृति पटेल सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, सेक्टर सुपरवाइजर शीला प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू चंद्राकर सहित पालक एवं बच्चे उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!