सूनी गोद में किलकारी गूंजी :हरिहर ऑक्सीजन परिवार ने मातृ छाया में जरूरतमंद बच्चों के लिए भेंट किए राशन सामग्री।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक, सर्वव्यापी

बिलासपुर के मातृछाया सेवा भारतीय आश्रम में हरिहर ऑक्सीजोन समिति एवं शोभा टाह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में अनाथ बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री भेंट किया गया । जहां अनाथ बच्चों के साथ हरिहर महिला विंग के सदस्यों ने अपना प्रेम स्नेह बाटने हुए समय बिताये ।विदित हो कि मातृछाया सेवा भारती बिलासपुर द्वारा संचालित संस्था है ।जो अनाथ बच्चों का आश्रम है जहां छोटे नन्हे बच्चों को रखा जाता है। जहां कुछ लोग स्वतः बच्चे छोड़ जाते हैं।आज संध्या समाजसेवी अनिल टाह के नेतृत्व में मात्र छाया संस्थान में बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री भेंट किया गया। मातृछाया प्रकल्प सेवा भावना से चलता है ,यहां शिशु गोद लेने वालों को भी संतुष्टि का प्रयास किया जाता है । यहां बच्चों के खान-पान दिनचर्या व सेवा जतन के अलावा नियमित शिशुओ की उत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। देश विदेश के जरूरतमंद दंपति को शासन के गाइडलाइन के अनुसार बच्चों को गोद दिए जाते हैं। इसी कड़ी में आजआज मातृछाया आश्रम के एक अनाथ मासूम नन्हे बच्चे को माता-पिता अभिभावक मिला।कोलकाता के एक दंपति की गोद मे किलकारी गूंजी । इस सुखद *चाइल्ड एडॉप्शन* कार्यक्रम के हरिहर ऑक्सीजोन परिवार के सदस्य गण साक्षी रहे।उक्त अवसर परअनिल टाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव से ही माधव सेवा है।इस जीवन में हम किसी जरूरतमंद की काम आ सके उससे बड़ा पुनीत कार्य कुछ भी नहीं हो सकता है। वही हरिहर ऑक्सीजोन परिवार के सदस्यों के अलावा आम जनों को अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपना जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ कुछ खास अवसर को इन मासूम अनाथ बच्चों के साथ मनाने की एक परंपरा प्रारंभ किया जायेगा। उक्त अवसर पर अनिल टाह, भुवन वर्मा, लता सुमित्रा गुप्ता, भास्कार वर्तक, रेखा मदन मोहन गुल्ला, शेफाली निर्मल घोष ,संजय वर्मा, किरण तारा साहू, विद्या किशोर दुबे , प्रीति चौहान, सीमा कुंभज, गंगा साहू,अजय आरती रजक, मोहित श्रीवास अंजलि चावड़ा, ममता गुप्ता, एस पी रजक, मोना गणेश बोडके, कल्पना गुप्ता हरिहर ऑक्सीजोन परिवार एवं मातृ छाया संस्थान के अनेक सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!